फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सपा नेता के लापता भाई का था कुआनों नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के ठोकवा गांव के पास मनोरमा कुआनों नदी में मिला शव नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर निवासी सपा नेता सुभाष यादव के भाई प्रकाश चंद्र का था। वह तीन दिन से लापता थे। बृहस्पतिवार देर शाम ठोकवा के ग्रामीणों ने नदी में बहता शव देखकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने शव निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन थाने पर प्रकाश चंद्र के पिता व अन्य लोगों ने स्पष्ट तौर पर पहचान कर पाने में असमर्थता जताई थी। शुक्रवार को उन लोगों ने प्रकाश चंद्र के रूप में शव की पहचान की।
विज्ञापन

बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव के प्रकाश चंद्र मंगलवार को घर से बाइक लेकर निकले थे, जिसके बाद लापता हो गए। इसके अगले दिन बुधवार को अमहट घाट के पास कपड़े व चप्पल मिलने के बाद आशंका होने लगी थी कि वह नदी में कूद गए होंगे। पिता राम पदारथ की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अमहट घाट से लेकर देवरांव घाट तक प्राइवेट गोताखोरों व 20वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल आजमगढ़ के जवानों की मदद से मोटर बोट से सर्च अभियान चलाया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें