तीसरे दिन भटकते मिला लापता हुआ बालक
पैकोलिया। स्थानीय थानाक्षेत्र के चेतरा गांव से शुक्रवार को लापता हुए बालक को रविवार को पुलिस ने ढूंढ लिया। वह हर्रैया ओवरब्रिज के पास मिला। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बालक को सकुशल ढूंढ निकालने पर 10 हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।
शुक्रवार को थाना पैकोलिया में जितेंद्र कुमार निवासी चेतरा ने सूचना दी थी। बताया था कि शुक्रवार 28 अक्तूबर की सुबह 8.30 बजे उनका 13 वर्षीय पुत्र अमन साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं आया।
पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरू की। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किसी के साथ वह खुद ही लखनऊ चला गया था। वहां से लौटकर वह हर्रैया पहुंचा। एसओ गजेंद्र सिंह की टीम उसे वहां से थाने ले गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।