फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरात से गुम हुआ बच्चा पुलिस को मिला, रिश्तेदार को सौंपा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कैली अस्पताल के पास एक चार वर्ष का मासूम पुलिस को रोते हुए मिला। जिसको प्रभारी चौकी सोनूपार ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम असद बताया। पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी थानों व चौकी को अवगत कराया गया। जिस पर पुरानी बस्ती के दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के माध्यम से पता चला कि सिटी मैरिज हॉल में बरात आई थी। जहां से एक बच्चा गायब है। इस सूचना पर सिटी मैरिज हाल में आई बरात के लोगों को जानकारी दी गई। वहां से उसके मामा आदिल पुत्र अशरफ निवासी टांडा आंबेडकरनगर ने पुलिस चौकी पहुंचकर बच्चे की पहचान की। बच्चे ने भी अपने मामा आदिल को पहचाना। आदिल ने बताया कि पुरानी बस्ती क्षेत्र के फैज मोहम्मद के यहां बरात में आई थी। जहां खाने-पीने के पश्चात बच्चा गुम हो गया। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि बच्चे को उसके मामा के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें