फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदमाशों ने असलहे के बल पर चोरी की ट्रेलर से डीजल

Sat, 24 Feb 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों व चाय दुकानदार की कनपटी पर असलहा सटाकर शांत रहने की दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया पार्किंग में शुक्रवार की असलहे के बल पर आधा दर्जन बदमाशों ने डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया। शोर न मचाने की धमकी देते हुए बदमाशों ने चाय दुकानदार व मजदूर की कनपटी पर असलहा सटाकर मोरंग लदे ट्रेलर से डीजल चोरी कर लखनऊ की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 व हड़िया पुलिस चौकी के सिपाहियों ने उल्टे ट्रेलर चालक को धमकाया और कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुरानी बस्ती थाने को लिखित तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मटिया उपरक्तहा गांव के ट्रेलर चालक कृष्णानंद साहनी बिहार से मोरंग लादकर वस्ती के हड़िया पार्किंग में ट्रेलर को खड़ी कर सो गया था। ट्रेलर चालक के अनुसार, शुक्रवार की सुबह 5-6 बजे के बीच आधा दर्जन बदमाश बोलेरो एवं डिजायर गाड़ी से हडिया पार्किंग स्थल पहुंचे। बदमाश अपना चेहरा गमछे से ढककर अपनी गाड़ियों से जरकिन व पाइप लेकर उतरे और ट्रेलर के डीजल की टंकी का ताला तोड़कर पाइप से डीजल निकालने लगे। चाय दुकानदार मनोज कुमार यादव ने टोका तो एक बदमाश ने असलहा उसकी कनपटी पर सटाकर चुप रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

ट्रेलर के पास पहुंचे मजदूर राजदेव के भी कनपटी पर असलहा सटाकर चुपचाप खड़े रहने की हिदायत दी। चाय दुकानदार मनोज यादव, मजदूर अम्ब्रीश, विनोद कुमार, राजकुमार व राजदेव डर की वजह से खड़े रहे। बदमाश डीजल चोरी कर लखनऊ की तरक भाग निकले। ट्रेलर मालिक के रिश्तेदार जिले के करही गांव निवासी रामचन्द्र ने पुरानी बस्ती पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

एसओ महेश सिंह ने कहा कि यह मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच कर रही है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि इस संबंध में एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें