फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शरारती तत्वों ने की शरारत, हनुमान प्रतिमा उठा ले गए

Thu, 19 Oct 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के खेल के मैदान में लगी थी हनुमान की प्रतिमा
विज्ञापन


मैदान में रोज जाने वाले खिलाड़ी करते थे पूजा-पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज (बस्ती)। शरारती तत्वों ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा और परिवारपुर गांव के खेल के मैदान में स्थापित हनुमान जी की पत्थर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। बनहा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया और परिवारपुर गांव की प्रतता चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शरारत करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा और परिवारपुर गांव के खेल के मैदान में आसपास गांवों के तमाम युवा खेलने और दौड़ने आते हैं। दोनों खेल मैदानों में खिलाड़ियों ने हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर रखी थी, जिसकी खिलाड़ी पूजा-पाठ करते थे। मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने बनहा गांव की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा बड़ी और वजन में भारी होने के कारण उसे नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारपुर गांव के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में लगी प्रतिमा उठा ले गए। सुबह होने पर जब खिलाड़ी पहुंचे तो हनुमानजी की प्रतिमा गायब मिली। कुछ देर बाद पता चला कि बनहा गांव के फील्ड की हनुमानजी की प्रतिमा भी तोड़ी गई है। कुछ ही देर में यह बात आग की तरह फैल गई। भाजपा नेता संतोष सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि हनुमानजी की प्रतिमा को तोड़ना और उठा ले जाना पुलिस और प्रशासन की नाकामी है। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें