बस्ती। खनन टीम ने सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर व छपिया खास में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने के मामले में दो डंपर-लोडर व ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर में दबिश दी। वहां बिना अनुमति के अवैध रूप से दो डंपर मिट्टी लादकर ढुलाई कर रही थीं। जबकि असनहरा चौकी के समीप निजी भूमि में बिना अनुमति के लोडर से मिट्टी खनन हो रहा था। मौके पर दो डंफर, लोडर व ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर थाने पर लाया गया।