फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को अफसरो ने संभाला जिले का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को अफसरों ने संभाला जिले का पदभार
विज्ञापन

बस्ती। भाजपा नेता व एपीएन पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे कबीर तिवारी हत्याकांड के बाद हुए उपद्रव को शासन ने गंभीरता से लेते हुए डीएम माला श्रीवास्तव और एसपी पंकज कुमार को हटा दिया था। शनिवार को ही नए डीएम आशुतोष निरंजन को पदभार संभालने के लिए बस्ती पहुुंचने का निर्देश दिया गया।नवागत डीएम आशुतोष देर रात ट्रेजरी दफ्तर पहुंचे और पदभार ग्रहण कर लिया। दूसरी ओर आईपीएस हेमराज मीणा भी शनिवार आधी रात को जिले मे पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। इस बाबत अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि ट्रेजरी में नए डीएम ने कार्यभार संभाला अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि नए एसपी हेमराज मीणा अभी रास्ते में है रात मे पहुंचते ही पदभार ग्रहण कर लेंगे। नवागत जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है। इन्होंने इलेक्ट्रानिक में बीटेक किया है। वह यहां पर प्रबंध निदेशक पश्चिमी विद्युत वितरण निगम मेरठ पद से आ रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें