फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सब्जी लेकर लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत

Fri, 18 Oct 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर असनहरा पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे पैदल जा रहा अधेड़ तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। रुधौली क्षेत्र के सुगिया गांव निवासी 51 वर्षीय चौथीराम बृहस्पतिवार को असनहरा में साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए थे। शाम 6 बजे वह पैदल ही सड़क के किनारे से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें