फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू कार की टक्कर से उछल गया अधेड़, बोनट पर गिरकर मौत

Thu, 16 Nov 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग पर लालगंज थानांतर्गत एसबीआई बनकटी शाखा के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। मौके पर ही साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। बगल में खड़ा सात वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को भी धकेलते हुए बैंक शाखा के बोर्ड में टकराकर रुकी। इससे दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों घायलों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कार को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय बृजभान पुत्र पतिराम साइकिल से कबाड़ खरीदने का काम करता था। रोज की तरह बुधवार को भी वह कबाड़ बेचकर लौट रहा था। एसबीआई बनकटी शाखा के पास पहुंचने पर देईसांड़ की तरफ से आ रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बृजभान गेंद की तरह करीब पांच फीट ऊपर उछलकर कार की बोनट परगिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसी समय लकड़ी की दुकान पर काम कर रहे पिता विनोद से मिलकर लौट रहे शिवम निवासी कैथौरा को भी चपेट में ले लिया। उसे भी गंभीर चोट आईं। जब तक आसपास के लोग एकत्र होते कार चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें