लालगंज। थाना क्षेत्र में बारीघाट के पास अज्ञात बाइक की ठोकर साइकिल सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी परशुराम शुक्ल (57) वर्ष मंगलवार को दोपहर बाद अपने घर से लालगंज बाजार में कुछ घरेलू सामान लेने गए थे। लौटते समय बारीघाट गांव के निकट संपर्क मार्ग पर अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। बेहोशी की हालत में भतीजे रवि शुक्ल ने उनको बस्ती कैली अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। संवाद