वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के महदो गांव निवासी धर्मराज (50) की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज कैली में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह धर्मराज की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन लेकर जिला अस्पताल गए वहां से चिकित्सकों ने उन्हें कैली रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान दोपहर बाद धर्म राज की मौत हो गई। पत्नी, बेटे शंकर दीन सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद