फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Mon, 26 Aug 2024 01:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज करंट आने पर इन्वर्टर बंद कर रहे थे परशुराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। कम्हरिया गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, कम्हरिया निवासी 50 वर्षीय परशुराम शर्मा सुबह घर में हाई वोल्टेज करंट आने पर इन्वर्टर को बंद करने लगे। जैसे ही उन्होंने इन्वर्टर के बटन को छुआ उसमें करंट उतारने के कारण वह उसकी चपेट में आकर झुलस गए। तत्काल परिजन उन्हें बहादुरपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने जांच कर उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हफ्तेभर से गांव का ट्रांसफाॅर्मर खराब चल रहा है। इसकी शिकायत विद्युत हेल्प लाइन नंबर 1912 पर की गई थी। शनिवार को बिजली कर्मी आए और ट्रांसफाूर्मर बदलने के बजाय उसी को ठीक कर कनेक्शन जोड़ दिया। इससे रविवार की सुबह घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा और घरों के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र कलवारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद शनिवार को ट्रांसफाॅर्मर ठीक करा दिया गया था। रही बात परशुराम के करंट की चपेट में आने की तो उनके ही घर की वायरिंग में कोई खामी रही होगी। मृतक की पत्नी गोमती ने बताया कि घर की पूरी जिम्मेदारी पति के ऊपर थी। उनकी मौत पर बेटे अजय, बेटी रंगिनी व नीलम सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें