फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शौच के लिए गई युवती को अधेड़ ने दबोचा, मुकदमा

Thu, 01 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 मई की घटना में मुंडेरवा पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि वह 15 मई की सुबह करीब दस बजे गांव के उत्तर तरफ बाग में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि बाग में गांव के रहने वाले नुरुल हुदा उर्फ भोलू ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नूरुल हुदा के खिलाफ दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें