फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

परिवार वालों ने शव को पेड़ से उतारकर पुलिस को दी सूचना
दुबौलिया थाना क्षेत्र के बनकठवा गांव का मामला
दुबौलिया(बस्ती)। थाना क्षेत्र के बनकठवा गांव में शुक्रवार रात 50 वर्षीय शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव गांव के पास पेड़ से लटका हुआ पाया गया। परिवार के लोगों ने शुक्रवार रात में ही शव को पेड़ से उतार कर शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार देर रात करीब जानकारी के अनुसार बनकठवा गांव निवासी श्रीप्रसाद विश्वकर्मा पांडव नगर में लोहार का काम करते थे। उनका एक बेटा मुंबई रहता है। घर पर पत्नी, बहू और दो बेटियां हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार देर शाम वह खेत की तरफ शौच करने गए थे। लौटने में काफी देर होने पर परिवार के लोग ढूंढने निकले। खेत के पास स्थित एक पेड़ से उनका शव लटका मिला।
विज्ञापन

परिवार के लोग आननफानन शव को उतारकर घर ले आए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें