फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीकाकरण के लिए तैयार होगा माइक्रोप्लान

Fri, 16 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शून्य से पांच साल तक के बच्चों और गर्भवतियों समेत किशोरियों के टीकाकरण में सुधार लाने के लिए आठ ब्लॉकों में बैठक होगी। इसमें माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा। 16 मई को सीएचसी मरवटिया में बैठक होगी। इसमें टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने और उसमें सुधार लाने के लिए योजना बनाई जाएगी। बैठक में सीएमओ, डीआईओ और यूनिसेफ के अलावा डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि ब्लाॅकवार टीकाकरण माइक्रोप्लान रिवीजन दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण की गतिविधियां 15 जून तक पूरी की जानी है। इसमें आरआई के अलावा हेड काउंट सर्वे भी होगा। मरवटिया के अलावा गौर में छह जून को, बनकटी में 23 मई, बहादुरपुर में पांच जून, भानपुर में 30 मई, परशुरामपुर में 22 मई, साऊघाट में 29 मई और बस्ती अर्बन में 12 जून को बैठक होगी। इसमें टीकाकरण से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार किए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि सब सेंटर पर उपस्थित होकर एएनएम माइक्रो प्लान तैयार करेंगी। फिर उसका सत्यापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें