बस्ती। रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थाने के पिपरा रहीम निवासी चांद ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान के कहने पर गांव में चल रहे मनरेगा काम करने के लिए वह अपने चाचा असलम के साथ छह मार्च को गया था। आरोप है कि यहां गांव के विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमान की धमकी दी। पुलिस ने गांव के गुड्डू, आजाद व इसरार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद