बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिला कृषि रक्षा इकाई की टीम जेई-एईएस के वाहक चूहों और मच्छरों के प्रकोप से बचाव के तौर-तरीके को सुझा रही है। पीपीओ रतन शंकर ओझा ने बताया कि चूहे न सिर्फ हमारे घरों में रखे सामान, अनाज, फसलें कुतर कर नष्ट करते हैं, वरन ये तमाम रोगों जैसे प्लंग, मस्तिष्क ज्वर (जेई) आदि के वाहक भी हैं। खेतों का निरीक्षण कर जिंदा बिलों की पहचान करें। उन्हें भगाने के लिए बाजार के कीटनाशी का प्रयोग करें। मच्छरों से बचाव के लिए एंटीलार्वा और फॉगिंग कराएं। संवाद