बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के डीसीआरबी, साइबर सेल, सर्विलांस सेल, मॉनिटरिंग सेल व ई-सम्मन शाखा आदि के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस विभाग में संचालित ई-ऑफिस, नेटग्रिड, ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, एनसीआरपी, साईट्रेन, भारत पोल, कर्मयोगी पोर्टल आदि का प्रशिक्षण देकर विस्तार से बताया गया। डीआईजी ने सभी को निर्देशित किया कि उपरोक्त सभी पोर्टलों पर दिए गए प्रशिक्षण के अनुसार फीडिंग व कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । संवाद