फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासिक बिल देकर भुगतान भी कराएंगे मीटर रीडर

Sat, 20 Apr 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मासिक बिल जमा करने के लिए अब नहीं लगानी होगी लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली बिल जमा वाले उपभोक्ताओं को अब लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। जिले में तैनात 261 मीटर रीडर उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध कराने के साथ ही मौके पर ही जमा भी कराएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से जिले के 3.50 लाख उपभोक्ताओं को समय से बिल मिलने और जमा करने की सुविधा मिल सकेगी। अधीक्षण अभियंता राम बुझारत ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से जिले में 261 मीटर रीडरों की तैनाती है।
विज्ञापन

अभी उपभोक्ताओं को बिजली घर जाकर अपना बिल जमा करना पड़ता है। अब सुपरवाइजर व मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घर जाकर मीटर रीडिंग से बिल उपलब्ध कराएं, जो बिजली बिल निकालेंगे उसे मौके पर ही जमा कराकर तत्काल रसीद भी देंगे। इसके साथ ही बिजली बिल से जुड़ी कोई गड़बड़ी है तो इसे सही कराकर उपभोक्ताओं को अवगत कराएंगे। इस प्रक्रिया से उपभोक्ताओं को लाइन में लगने सहित अन्य कई परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें