बनकटी। पौधरोपण अभियान के तहत पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर सिंह ने पैतृक गांव अमरडोभा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते हुए अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को पर्यावरण के प्रति समर्पित करे। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि अगर हर व्यक्ति एक मां के नाम लगाए पौधे और उसका संरक्षण करे तो आने वाले समय में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को कायम रखा जा सकता है। संवाद