बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति के बैनर तले जनजागरूकता अभियान के तहत रविवार को बारीटोला में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इधर-उधर कूड़ा न फेंकने की अपील की। संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पवन वर्मा ने कहा कि 27 अप्रैल से शुरू यह स्वच्छता अभियान नगर के सभी वार्डों में बारी-बारी से चलाया जा रहा है। इस दौरान बंद नालियों की सफाई एवं कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। संवाद