फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भजन के माध्यम से वेद की ओर लौटने का दिया संदेश

Wed, 10 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाज में वैदिक मत ही आपसी वैमनस्यता को दूर कर सकता है। आर्य समाज कोई नया मत नहीं है बल्कि यह समस्त मानवजाति को एक सूत्र में बांधने वाला सशक्त संगठन है।
विज्ञापन

यह कहना है मुख्य संरक्षक आर्यवीर दल ओम प्रकाश आर्य का। वह मंगलवार को आर्य उप प्रतिनिधि सभा के नेतृत्व में आर्य समाज मंदिर कलवारी के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले वानप्रस्थी रामशंकर मुनि व ओम प्रकाश आर्य ने भवन का उद्घाटन किया।रुक्मिणी व सत्येन्द्र आर्य ने भजनोपदेश के माध्यम से लोगों को वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया। आचार्यश्रेश जोशी वैदिक प्रवक्ता अल्मोड़ा ने लोगों को आर्य समाज संगठन के साथ जुड़कर समाज की सेवा में लगने का आह्वान किया। बताया कि वेद सर्वरक्षक है और सबके लिए है। इसे अपनाकर संसार का कल्याण संभव है। वानप्रस्थी राम शंकर मुनि ने कहा कि जब लोगों के पास खाने को नहीं था तो लोग धर्म पर दृढ़ थे और समय निकाल कर सत्संग करते थे पर आज अभाव दूर होने के बाद भी अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। वानप्रस्थी हरिहर मुनि कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर पर रामकमल सिंह, संतोष आर्य, गिरजा शंकर दुबे, शिवम पाण्डेय,राम कमल सिंह, गणेश प्रसाद, विनोद कुमार उपाध्याय, पुष्पा सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, गीता देवी, दिवाकर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, बृज किशोर गुप्ता, महेश कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें