श्रीराम पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थियों के सफल होने पर डायरेक्टर आरके चौधरी ने सम्मानित किया
- फोटो : BASTI
नीट में मेधावियों ने बाजी मारी
बस्ती। नीट-2022 का परिणाम बुधवार को देर रात घोषित किया गया। इसमें बाजी मारने वाले मेधावियों के परिवार वाले गदगद हैं। नगर क्षेत्र के खजुरिया मिश्र निवासी हरिशंकर मिश्र के पुत्र आदित्य कुमार मिश्रा ने बिना कोचिंग किए तीसरे प्रयास में 606 नंबर लाकर परीक्षा उत्तीर्ण की।
सदर क्षेत्र के सोनहटिया क्षेत्र के स्व. राम अचल के पुत्र गोपाल अपराइज टयुटोरियल्स में पढ़कर 626 अंक पाकर ऑल इंडिया में 4022 रैंक हासिल की। अनीस अहमद की पुत्री अक्सा नूर अंसारी ने 613 अंक प्राप्त किया। प्रैक्सिस विद्यापीठ के छात्र आशुतोष दूबे 602 अंक लाकर 98.86 प्रतिशत अंक हासिल किया। एससीआई कोचिंग संस्थान के पांच विद्यार्थियों नयनषी चौधरी 636, आकाश निराला 426, शिवानी 507, आकांशा पटेल, रिस्टिक वर्मा, अस्था गौतम, अनूप कुमार ने सफलता प्राप्त की।
शहर के बड़ेवन के डॉ. अवधेश कुमार चौधरी के पुत्र शिवांश चौधरी ने 680 अंक पाकर ऑल इंडिया में 847 रैंक हासिल की है। चैनपुरवा गांव के कौशल किशोर शुक्ला के पुत्र सत्यम शुक्ला 627 अंक प्राप्त किया।