फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Tue, 09 May 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लखपति देवी राम किशोर इंटर कालेज अकटेकवा में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।
विज्ञापन
दुबौला। लखपति देवी राम किशोर इंटर कॉलेज अकटेकवा में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावियो को सम्मानित किया गया। इंटरमी के 47 और हाईस्कूल के 44 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने कहा कि समाज अच्छी प्रतिभा वालों की हमेशा से कद्र करता रहा है।
विज्ञापन

प्रतिभा मेहनत से ही हासिल की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी जय प्रकाश चौबे अच्छी सोच ही समाज को नई राह दिखाती है। पुरस्कृत होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इससे वह हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। इंटर की सफलता, साक्षी, शालू, प्रिया, स्वेता, खुशी, सत्येंद्र, अंदर, मनीषा और हाईस्कूल के फैजान, आदित्य, शिवांगी, श्रद्धा, कुमकुम, शनि, शिवांगी, सोनी, मनू, नेहा आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर निदेशक रामदीन शुक्ला, मनीष कुमार उपाध्याय, राम गरीब निषाद, माता प्रसाद त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, विशाल कुमार, सोभनाथ यादव, परमेश्वर नाथ पांडेय, कुसुम जायसवाल, फूलकली, सिंधुजा मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, चंद्रधर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें