फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर नागरिक कहेगा कि अमृत वाटिका में लगी है उसके आंगन की मिट्टी

Fri, 15 Sep 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जगह-जगह अमृत कलश यात्रा निकाली गई। सांसद हरीश द्विवेदी कप्तानगंज के रखिया, बहादुरपुर के बेइली व दुबौलिया के पंडूल घाट पर घर-घर जाकर मिट्टी और अक्षत इकट्ठा किया। सांसद ने कहा कि अमृत वाटिका का निर्माण पूरा होने के बाद देश का हर नागरिक कहेगा इसमें उसके आंगन की मिट्टी लगी है।
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में हर घर से मिट्टी व अक्षत लिया जा रहा है। रखिया में बीडीओ विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपाई वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राना नागेश प्रताप सिंह, प्रधान सुग्रीव यादव आदि मौजूद रहे। बईली में केके दुबे, दिवाकर मिश्रा, निर्मल द्विवेदी, शैलेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। परशुरामपुर क्षेत्र के सरनामगंज, डुहवा पांडेय, नेवादा व मदनापुर मे भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व विधायक अजय सिंह ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर-घर जाकर मिट्टी और अक्षत इकट्ठा किया। मौके पर श्रीश पांडेय, अनंत कृष्ण पाडेय, सुनील कुमार तिवारी, रक्षाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

शिलाफलक का किया अनावरण
दुबौलिया। ग्राम पंचायत भरुकहवा से मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर-घर मिट्टी और चावल एकत्रित करते हुए सांसद ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। यहां अमृत सरोवर पर स्थापित किए गए शिलाफलक का अनावरण किया। मौके पर बीडीओ विनोद कुमार सिंह, साधु शरण, अवैद्यनाथ मिश्र, राजेश यादव, जगदंबा पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें