आईजी ने तीनों जिलों के मीडिया सेल की समीक्षा की
- सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों पर लगातार निगरानी के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के सोशल मीडिया सेल के प्रभारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान सोशल मीडिया सेल के प्रभारियों व अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्राप्त शिकायतों का जवाब देते समय संबंधित अधिकारी का पदनाम, मोबाइल नंबर के साथ नाम भी अंकित करें।
आईजी ने ये भी निर्देश दिए कि एक्स पर प्राप्त शिकायतों पर की गयी कार्यवाई को निरंतर अपडेट करने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना/ अफवाह प्राप्त होने पर तत्काल उसका खंडन करें। इसके अलावा आईजी ने सोशल मीडिया सेल के कर्मचारियों को लोकल मीडिया/पब्लिक ग्रुप में ऐड होकर सूचना प्राप्त करने की सलाह दी। उसकी समीक्षा राजपत्रित अधिकारी से कराए जाने, सोशल मीडिया सेल से जारी प्रेस नोट एक ही सीयूजी नंबर से भेजे जाने व उसकी निगरानी प्रभारी से करने को कहा।
आईजी ने कहा कि मीडिया के मांगने पर वीडियो बाइट अवश्य उपलब्ध कराएं। जनपद के सभी कर्मचारीगण जनपदीय एक्स हैंडल, फेसबुक आदि को भी फाॅलो कराने, लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म/ न्यूज चैनलों पर निगरानी करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान तीनों जनपदों के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी व उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी तथा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सोशल मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर यादव उपस्थित रहे।
27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन