संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। रोजगार सेवकों ने बुधवार को गौर ब्लॉक पर रोजगार सेवक संघ के जिला कोषाध्यक्ष शहंशाह आलम के नेतृत्व में बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। आठ सूत्री ज्ञापन में मानदेय वृद्धि सहित तमाम मांग शामिल है।
गौर ब्लॉक बीडीओ वर्षा बंग के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रोजगार सेवकों ने मांग की है कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती प्रक्रिया में पचास प्रतिशत आरक्षण ग्राम रोजगार सेवकों के लिए करने, एचआर पॉलिसी लागू करने, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह मानदेय में बढ़ोतरी करने व रोजगार सेवकों की तैनाती ग्राम पंचायत के अलावा रिक्त ग्राम पंचायत में भी किए जाने, मनरेगा की यूजर आईडी, पासवर्ड रोजगार सेवकों को दिए जाने, आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा में समायोजित करने के साथ ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के यूएएन खाते में भेजे जाने, रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, पद नाम ग्राम विकास सहायक किये जाने पूर्व वित्तीय वर्ष का बकाया मानदेय शीघ्र भुगतान करने की मांग रखी है।
इस मौके पर शहंशाह आलम, रागिनी सिंह, सुधा श्रीवास्तव, मोहम्मद इमरान, राजेंद्र यादव, अभिषेक यादव, राकेश कुमार, राम आशीष, आज्ञाराम, रामरक्षा वर्मा, मोहम्मद शफीक, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।