भानपुर। कस्बे के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल की ओर से एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भानपुर कस्बा पड़ाव पर पर बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दुकानों के सामने खोदे गए पटरी पर ठीक से गिट्टी न डाले जाने से ग्राहकों को दुकान तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण स्थल पर पानी न डाले जाने से धूल उड़कर दुकानों में पहुंच रही है। इससे दुकान में रखे सामान खराब हो रहे हैं और आंखों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभाग समस्या का उचित समाधान नहीं करेगा तो दुकानें बंद कर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। एसडीएम ने नगर पंचायत को निर्माणाधीन सड़क पर पानी के छिड़काव के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर राधेश्याम अग्रहरि, एडवोकेट शत्रुजीत, भागवंत गुप्ता, सुभाष सोनी, हेमंत मोदनवाल, सूरज गुप्ता, विनीत जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद