बस्ती। नगर पालिका के वार्ड नंबर दो दफाली टोला में जलनिकासी समस्या से निजात के लिए यहां के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सोमनाथ सोनकर ने बताया है कि डूडा के जरिये सड़क बनाई जा रही है, लेकिन नाली की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे मोहल्ले का पानी निकल नहीं पाता है। जलभराव से सांसत होती है। सड़क की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। बताया कि अवैध कब्जा के चलते नाली अवरोध है। जांच कर कार्रवाई की जाए। संवाद