संवाद बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय ने सोमवार को न्यायालय परिसर में साधारण सभा की बैठक की। जिसमें लखनऊ में अधिवक्ताओं के ऊपर किए गए पुलिसिया बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता मानसिक रूप से आहत एवं मर्माहत है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने साधारण सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सोमवार को न्यायिक कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। इसके साथ बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर महामंत्री राजेश सिंह, मारुति कुमार शुक्ला, रमापति पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद