बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने गोहत्या, हिंदुओं का उत्पीड़न, खुले में बिना लाइसेंस के मांस बिक्री के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। हिंदुओं के उत्पीड़न के दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कहा गया है कि सोनहा थाना क्षेत्र में अनेक दुकानदार बिना लाइसेंस के खुले में मांस की बिक्री कर रहे हैं। 16 अगस्त को असनहरा में छेड़खानी की शिकायत करने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई हो। अवैध मकान को ध्वस्त कराया जाए। सोनहा थाना क्षेत्र के धौरहरा में दलित बालिका से दुष्कर्म के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अर्पण श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह जिला उपाध्यक्ष, रूपनारायण गौड़, कुलदीप मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद