बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने अल्ट्रासाउंड मशीन चोर गिरोह के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान छावनी थाना क्षेत्र के पूरे सिंघा उर्फ पूरे गंगाराम निवासी राजेश निषाद के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का लैपटॉप, कटर मशीन, मोबाइल और 600 रुपये बरामद किया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे के सत्या पैथोलॉजी सेंटर में 24 सितंबर को चोरी हुई थी। आरोपी वांछित था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे कस्बा छावनी से आगे नई बाजार मोड़ से बोरिया मोहानी दुर्गा मंदिर के पास गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद