फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

- प्रारंभिक आर्हता परीक्षा की तैयारी के संबंध में डीएम ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 में सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। परीक्षा 15 एवं 16 अक्तूबर 2022 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
बुधवार को केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्षतापूर्वक एवं शुचितापूर्वक कराने क लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता, अनुशासन एवं निर्धारित समय सारणी का पालन किए जाने की आवश्यकता है। इस परीक्षा के लिए जनपद में नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम कमलेश चंद्र ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा के लिए प्रथम पाली में सुबह आठ से 09.30 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। जबकि द्वितीय पाली में दोपहर एक से 02.30 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। किसी भी दशा में परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, घड़ी, कलक्यूलेटर आदि लेकर कोई परीक्षार्थी नहीं जाएगा। परीक्षार्थी के बैग आदि रखने के लिए बाहर एक कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 48,288 परीक्षार्थी भाग लेंगे। अबकी बार प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रश्न पुस्तिका के कोड को भरते समय विशेष सावधानी का अनुपालन करना होगा। परीक्षार्थी स्वयं की प्रश्नपुस्तिका तथा ओएमआर सीट की तृतीय प्रति अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, सीओ सदर आलोक कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय, राकेश कुमार, संदीप वर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें