फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला थाने के प्रयास से बसे आठ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला थाने की पहल पर पारिवारिक कलह व मनमुटाव के कारण अलग-अलग रह रहे आठ दंपतियों की गृहस्थी फिर से बस गई। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि पारिवारिक कलह व आपसी मन-मुटाव के कारण कुछ वर्षों से पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन

प्रार्थना-पत्र आने पर उनकी काउंसिलिंग शुरू की गई। उन्हें व उनके परिवारजनों को समझा-बुझाकर उनके बीच उत्पन्न मन-मुटाव, गलतफहमियों, नाराजगी को दूर किया गया। इसके बाद रविवार को आठ दंपतियों को एक साथ रहने की बात पर राजी कर सुलहनामा लिखवाकर उनको हंसी-खुशी विदा किया गया। काउंसिलिंग में प्रभारी निरीक्षक के साथ महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव, आशा गोंड, विजयलक्ष्मी चौहान, सपना यादव, सुमन सिंह और ऋचा सिंह ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें