फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोठवा भरतपुर में मीना मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 28 Sep 2025 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर ब्लाॅक के पीएम श्री संविलियन विद्यालय कोठवा भरतपुर में शनिवार को मीना मेले का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की प्रतिभा को मंच देना और उनमें आत्मविश्वास जगाना था। विद्यार्थियों ने विज्ञान के रोचक प्रयोग, गणित के आसान ट्रिक्स और विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल प्रस्तुत किए। अंशिका गिरि, अंशिका निषाद, जसवंत, दिव्यांशी सहित कई बच्चों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों को मंच तक लाने और तैयार करने में मीना सुगम कर्ता श्वेता मिश्रा और कला विषय की अनुदेशिका की विशेष भूमिका रही। प्रधानाध्यापक ललित उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सीखने की प्रेरणा और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें