बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के मनोरमा नदी के किनारे बने तटबंध के पास सिक्टिहवा गांव के उत्तर शनिवार को दवाएं फेंकी मिलीं। जांच के दौरान पाया गया कि ये दवाएं पैक हैं। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि ये दवाएं सरकारी हैं कि निजी क्षेत्र की। देखने में ज्यादातर दवाएं जनवरी माह में एक्सपायर की लग रही थीं। इसमें टेबलेट के साथ शीशी वाली सीरप भी दिख रही हैं। वहीं, एमओआईसी डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि दवा फेंकने की सूचना मिली हैं, पर यह सरकारी नहीं हैं। किसी मेडिकल स्टोर या निजी अस्पताल की लग रही हैं। जांच कराई जा रही है। संवाद