- सुल्तानपुर से स्थानांतरित रेडियोलॉजिस्ट से संभाला कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में करीब तीन वर्ष से बंद अल्ट्रासाउंड सेंटर शुरू हो गया है। 31 जुलाई को सुल्तानपुर से जिले में स्थानांतरित होकर आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विकास सोनकर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था। बुधवार से उन्हाेंने अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया है।
यह जानकारी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि यहां ज्वाइन करने के बाद उन्होंने शासन को अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद होने की जानकारी दी थी और रेडियोलॉजिस्ट की मांग की थी। शासन ने पत्र को संज्ञान में लेकर डॉ. विकास को यहां तैनात कर दिया है। डॉ. विकास सुल्तानपुर से यहां स्थानांतरित होकर आए हैं।