फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं

Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा की स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ग्रस्त गांव मईपुर में जरूरत मंदों मे
विज्ञापन
कुदरहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों में जाकर लोगों में जरूरी दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई लोग वायरल फीवर से पीड़ित पाए गए। ब्लाॅक के अईलहवा, मईपुर एवं गंगापुर गांव बाढ़ से प्रभावित है। इन गावों में मौसम बीमारियां पैर पसार रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने तीनों गांवों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण किया और उन्हें दवाएं दीं। इसके साथ ही गांवों में फाॅगिंग भी कराई गई। पानी शुद्धिकरण के लिए ग्रामीणों को क्लोरीन की ेटेबलेट्स वितरित की गई। डाॅ. विवेकानंद सिंह ने लोगों से जागरूक करते हुए कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। मौके पर डाॅ. मनोज पांडेय, बदरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें