फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूरा हुआ किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण

Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के एक मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ी गई किशोरी का बृहस्पतिवार को भी चिकित्सीय जांच कराई गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसे सीडब्लूसी के सामने प्रस्तुत किया। सीडब्लूसी के चेयर पर्सन प्रेरक मिश्र ने बताया कि किशोरी को फिलहाल पुलिस चाइल्ड लाइन के संरक्षण में भेजा गया है। शुक्रवार को उसके माता-पिता आएंगे तो उसके सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अनैतिक धंधे की शिकायत पर सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने शहर के बैरिहवा मोहल्ले के एक घर में छापा मारा था। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से शिकायत किया था। वहां से एक किशोरी और एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था। मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपों की पुष्टि न होने पर महिला को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया था। किशोरी को पुलिस ने सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया था। सीडब्लूसी के निर्देश पर उसका बुधवार को मेडिकल कराया गया। बृहस्पतिवार को भी प्रक्रिया चली। शुक्रवार को उसे उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें