फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज को मिली पांचवें वर्ष के संचालन की मान्यता

Fri, 07 Apr 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज को बृहस्पतिवार को पांचवें वर्ष के पाठ्यक्रम को नेशनल मेडिकल कमीशन ने अनुमति दे दी है। अभी तक यहां केवल चार वर्ष की पढ़ाई की अनुमति थी। 27 मार्च 2023 को एनएमसी की तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज का सर्वे कर संसाधनों को जांचा था। यहां टीम ने सब कुछ ठीक पाया था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के रामपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में अब पांचवें वर्ष की भी पढ़ाई हो सकेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की अनुमति मिल गई है। यहां 100 छात्र-छात्राओं का प्रवेेश हुआ है। इस वर्ष चौथे वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर चुके मेडिकल के विद्यार्थियों को यहीं से एमबीबीएस की डिग्री मिलेगी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस के सभी पांच वर्ष के पाठ्यक्रम की अनुमति मिल गई है। इससे यहां एमबीबीएस के प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को किसी अन्य स्थान पर डिग्री के लिए नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज में सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। सर्वे के बाद टीम ने संसाधनों की उपलब्धता भी जानी थी। इस वर्ष 100 बच्चे अंतिम यानी पांचवें वर्ष की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें