मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान इंटरममीडिएट कालेज देईपार में मेधाधी छात्रो को किया गया सम्मानित।
सल्टौआ। मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान देईपार में शनिवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेधावियों को अंक पत्र, मेडल व पुरस्कार स्वरूप साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक पाने में शैक्षणिक संस्थान व परिवार की बड़ी भूमिका होती है। इस मौके पर यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक पाने वाले अमित यादव व हाईस्कूल में अंश पांडेय को 90 प्रतिशत अंक मिलने पर साइकिल व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक राम किशोर त्रिपाठी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों से अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपीज्कीकिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित सिंह व संचालन प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी ने किया।
इस मौके पर चंद्रभान गुप्त, राजकुमार चौरसिया, रामकेवल चौधरी, राजेंद्र पांडेय, विनोद कुमार, सूर्यनाथ, जय प्रकाश पांडेय, अब्दुल्लाह, आनंद , रेनू , साइना , दुर्गा प्रसाद, विशाल व पुरुषोत्तम पांडेय मौजूद रहे।