बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के धौरुखोर गांव में जमीन की रंजिश को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। आरोप है कि धौरुखोर निवासी मुकेश चौधरी सड़क के पर विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। बारीघाट गांव निवासी सभापति व माहेश्वरी चौधरी ने मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सभापति का आरोप है कि मुकेश चौधरी धौरुखोर गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग से सटे भवन निर्माण करा रहे हैं। संवाद