फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोरखपुर रूट पर भेजी गईं रोडवेज की सर्वाधिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 17 केंद्रों पर तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को परिवहन निगम की बसें अलर्ट मोड में खड़ी रहीं। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था की थी। अभ्यर्थियों के हिसाब से बसें विभिन्न रूटों पर भेजी गईं। सर्वाधिक सेवा गोरखपुर रूट पर दी गई। अब रविवार और सोमवार को परीक्षा होनी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बस्ती डिपो से 80 बसें आरक्षित हैं। शनिवार को 50 बसें चलाई गईं, इसमें 25 बसें अभ्यर्थियों के लिए गईं। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर समेत अन्य रूटों पर बसें भेजी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें