फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भांजी की हत्या में मामा सहित ननिहाल वाले नामजद

Fri, 20 Sep 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। किशोरी की हत्या के आरोप में परशुरामपुर पुलिस ने उसके मामा समेत ननिहाल पक्ष के अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उसने करीब 18 वर्ष पूर्व दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ वर्ष बाद दोनों से एक बेटी हुई। करीब तीन वर्ष पूर्व पत्नी से रिश्ता बिगड़ गया तो वह मायके में जाकर रहने लगी थी। 13वर्षीय बेटी भी उसके साथ ही रहती थी।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि पत्नी का भाई मुस्तफा उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। एक दिन पत्नी का फोन आया कि बेटी की तबीयत खराब है। यह सूचना मिलते ही वह ससुराल पहुंचा तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि उनकी बेटी की मौत नहीं हुई, बल्कि मुस्तफा व अन्य ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें