पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पैकोलिया बरुवार गांव में शुक्रवार रात को खाना बनाते समय रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
पैकोलिया बरुवार गांव निवासी राम कुमार की रिहायशी झोपड़ी में शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने गई। माचिस जलाते ही सिलिंडर के पाइप में आग पकड़ ली। जब तक वह शोर मचाकर परिवार के लोगों को बुलातीं, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मड़ई में रखा गेहूं, चावल, बर्तन, चारपाई, बिस्तर भूसा एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि सिलिंडर में विस्फोट नहीं हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग बुझाई जा सकी।