फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियां दूर करने के बाद ही लागू होगा मास्टर प्लान

विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कमियां दूर करने के बाद ही लागू होगा मास्टर प्लान
विज्ञापन

बीडीए के मास्टर प्लान पर बोले सांसद हरीश द्विवेदी
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती विकास प्राधिकरण को लेकर आम जनमानस में आशंका फैली हुई है। मास्टर प्लान 2031 को तब तक लागू नहीं होने दिया जाएगा, जब तक इसमें एक भी कमी रहेगी। कमियों का परीक्षण कराया जा रहा है। इस पर सतर्क निगाह है। लगातार बीडीए के अधिकारियों से वार्ता हो रही है। जरूरत पड़ने पर विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री तक समस्या उठाई जाएगी।
विज्ञापन

सांसद सर्किट हाउस में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कई सामाजिक संगठन, व्यापारी व राजनैतिक दल बस्ती विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 की कमियों पर चर्चा कर रहे हैं। इन कमियों को बीडीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व अधिशासी अभियंता से वार्ता कर दूर करने के लिए कहा गया है। बीडीए ने आपत्ति की समय बढ़ी दी है। पार्क, आबादी, सड़क आदि जमीन को लेकर जो भी आपत्ति व समस्या होंगी, उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें