बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शारदीय नवरात्र श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। वरिष्ठ परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि शारदीय नवरात्र 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। 24 अक्तूबर को सामूहिक सहयोग (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र में प्रतिदिन सुबह जप, यज्ञ एवं सायंकाल सत्संग (प्रज्ञा पुराण) का कार्यक्रम होगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालु हिस्सा लें। संवाद