महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव में मकान की दीवार निर्माण के दौरान पैटर्न टूट जाने से राजगीर मिस्त्री गिरकर घायल हो गया। राम सुरेमन (42) निवासी खड़ौहा थाना मुंडेरवा रविवार सुबह लगभग 11 बजे गांव में ही मकान की दीवार तैयार कर रहे थे। पैटर्न में बंधा बांस टूट जाने से लगभग 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर चोटिल हो गया। परिजन उसे ओपेक हॉस्पिटल कैली ले गए। डॉक्टर के अनुसार सुरेमन के कंधे की हड्डी टूट गई है और सिर में भी चोट आई है। संवाद