हर्रैया। थाना क्षेत्र के रेवरादास गांव में बृहस्पतिवार रात घर के सामने बाड़े में बंधी आधा दर्जन से अधिक बकरियों को दीवार में सेंध काट कर चोर उठा ले गए।अब्दुल हकीम का घर महुघाट विशेषरगंज सम्पर्क मार्ग पर सड़क किनारे है। रात करीब एक बजे एक चार पहिया वाहन से आए चोरों ने बाड़े की दिवार में सेंध काट कर उस में बंधी आठ बकरियों को स्कार्पियो में लादकर भाग निकले। पीड़ित की पत्नी रूखसाना बानो ने बताया की वह बच्चों के साथ बरामदे में सोई थी । बाहर खटपट वा बकरियों की आवाज सुनकर बाहर निकली तो कुछ लोग बकरियों को एक वाहन में लाद रहे थे। । उसने टोका तो सभी वाहन सहित भाग निकले। मौके पर गांव के लोग पहुंचे और डायल 112 पर मोबाइल से सूचना देने के लिए फोन किया मगर काफी देर तक मोबाइल नहीं लगा। घंटे भर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चोर पकड़ से दूर निकल चुके थे। इससे पहले भी इसी गांव में चोर बकरियों को उठा ले गए थे। चोरी हुई बकरियों की कीमत करीब एक लाख के बताई जा रही है।