फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहता का शव

Sun, 30 Jun 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महुलानी बुजुर्ग गांव की रहने वाली थी, घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के महुलानी बुजुर्ग गांव में शनिवार की देर शाम छत के कुंडे फंदे से लटका विवाहिता का शव मिला। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

महुलानी बुजुर्ग गांव के सचिन सोनी की पोल्ट्री फार्म है। दो साल पहले पिलखाव गांव की रहने वाली रीमा सोनी के साथ उनकी शादी हुई थी। शनिवार की शाम 6 बजे रीमा सोनी (24) पत्नी सचिन सोनी का शव कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने देखा तो आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार की दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें